diwali horizontal

कुशीनगर में 7 अपराधी जिला बदर, लोक शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई

0 54

कुशीनगर में 7 अपराधी जिला बदर, लोक शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई

पडरौना, कुशीनगर: जनपद में लोक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) प्रेम कुमार राय ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई करते हुए 07 अभियुक्तों को 06 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।

एडीएम न्यायिक के अनुसार, ये सभी अभियुक्त गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। न्यायालय द्वारा जमानती वारंट जारी होने के बावजूद इनकी उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो पा रही थी। ऐसे में लोक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने इन्हें जनपद की सीमा से निष्कासित करने का निर्णय लिया।

किन अभियुक्तों को कहां किया गया निष्कासित

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला बदर किए गए अभियुक्तों को पड़ोसी जनपदों की सीमाओं में रहने का निर्देश दिया गया है।

  • मनोज निषाद, निवासी तुर्कवलिया थाना सेवरही – देवरिया

  • राम एकबाल यादव, निवासी कोईदहा थाना तरयासुजान – देवरिया

  • अभिषेक यादव, निवासी दनियाडी थाना तरयासुजान – देवरिया

  • फिरदौस उर्फ पप्पू, निवासी सरिसवा थाना तुर्कपट्टी – देवरिया

  • इमामुल उर्फ बिहारी, निवासी परसौनी खुर्द थाना रामकोला – महाराजगंज

  • अब्दुल हसन, निवासी हरिहरपट्टी थाना रामकोला – महाराजगंज

  • अन्सार, निवासी बसहिया थाना पडरौना – महाराजगंज

    पुलिस को सख्त निगरानी के निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला बदर किए गए सभी अभियुक्त अगले छह माह तक कुशीनगर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। यदि कोई अभियुक्त इस अवधि में जिले में पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थानों को सभी अभियुक्तों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.