
(प्रेस नोट)
लखनऊ, 16 फरवरी 2025: कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि
माह जून एवं सितम्बर 2025 में प्रशिक्षण प्राप्त न कर सके प्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों
(ईआरओ) को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम), लखनऊ में मंगलवार को प्रातः 10 बजे से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण में चित्रकूट, बलरामपुर, बस्ती, हाथरस, श्रावस्ती एवं कौशांबी सहित 6 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी तथा विभिन्न जनपदों के 46 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रशिक्षण में मतदाता सूची से संबंधित विधिक प्राविधानों, ईआरओ नेट, बीएलओ ऐप तथा प्रदेश में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही नोटिस चरण एवं सुनवाई की प्रक्रिया को भी विस्तार से साझा किया जाएगा।