diwali horizontal

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेंनेई  की शहादत के बाद इमरान मसूद ने की ईरानी प्रतिनिधि से मुलाकात!

0 39

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेंनेई  की शहादत के बाद इमरान मसूद ने की ईरानी प्रतिनिधि से मुलाकात!

 

 इंडिया Live: कांग्रेस के सांसद Imran Masood ने मध्य पूर्व में जारी Islamic Republic of Iran – Israel संघर्ष के बीच खामेनेई की शहादत के बाद ईरान के प्रतिनिधि से मुलाकात की है। मसूद ने दिल्ली में तेहरान के भारत स्थित प्रतिनिधि से बातचीत में खामेनेई की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भारत को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के सर्वोच्च नेता की शहादत पर शोक जताना स्वाभाविक है और यह घटना क्षेत्रीय शांति के लिए चिंताजनक है।

 

मुलाकात के दौरान मसूद ने यह भी बताया कि प्रतिनिधि ने खामेनेई की वो बातें साझा कीं, जिनसे स्पष्ट होता है कि उन्होंने भारत ईरान के संबंधों को हमेशा खास माना था। मसूद ने कहा कि भारत को ऐसी वैश्विक चुनौतियों में संतुलित कूटनीति अपनानी चाहिए और सभी देशों के साथ पारस्परिक सम्मान पर आधारित रिश्ते बनाए रखना चाहिए।

यह कदम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान में गंभीर तनाव का माहौल है और कई देशों में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मसूद की इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है क्योंकि विपक्षी दल लगातार सरकार से भारत का स्पष्ट रुख घोषित करने की मांग कर

Leave A Reply

Your email address will not be published.