diwali horizontal

क्या LOCKDOWN  लगेगा?

0 29

क्या LOCKDOWN  लगेगा?

Lockdown In India: हाल ही में लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को गंभीर बताते हुए कोरोना जैसी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की अपील की थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या भारत में फिर से लॉकडाउन लगेगा? जानते हैं पीएम मोदी के बयान के मायने और भारत की तैयारी को समझते हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में लोकसभा में पश्चिम एशिया युद्ध को बड़ी चुनौती बताते हुए देशवासियों से अपील की है कि हमें कोरोना जैसी चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। पीएम मोदी के इस बयान के बाद ज्यादातर लोग गूगल पर ‘लॉकडाउन इन इंडिया’ सर्च कर रहे हैं। क्या वाकई में देश में कोरोना जैसे हालात हो गए हैं? पीएम मोदी के इस बयान के मायने समझते हैं। यह भी समझते हैं कि भारत की तेल और गैस को लेकर क्या तैयारी है? जो भी हो पीएम मोदी ने एक बात का भरोसा जरूर दिलाया है कि देश में पैनिक हालात नहीं होने पाएंगे।

हाइलाइट्स:

  • फर्स्ट पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने मौजूदा हालात को ‘दशकों में सबसे ज्यादा गंभीर एनर्जी संकट’ करार दिया है।
  • रिपोर्टों के अनुसार, पूरी दुनिया में 1.1 करोड़ बैरल प्रति दिन तेल का नुकसान हो रहा है। 1970 के दशक के बाद से इस तरह का यह बड़ा नुकसान है। उस दौरान संकट के समय पूरी दुनिया को 50 लाख बैरल हर दिन का नुकसान हो रहा था।
  • लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे ही संकट की ओर इशारा किया था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.