
शारजाह: मध्य पूर्व से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कथित ईरानी ड्रोन हमले ने यूएई के शारजाह में हलचल मचा दी है।
शारजाह में एक ऑफिस बिल्डिंग को निशाना बनाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह इमारत सोरेया टेलीकॉम कंपनी से जुड़ी हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला कथित तौर पर ईरान से जुड़े ड्रोन के जरिए किया गया। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने राहत की खबर देते हुए कहा है कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। साथ ही, घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि हमले की सटीक वजह और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके।फिलहाल, इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं जरूर बढ़ा दी हैं। हम इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।