तेल अवीव : मध्य पूर्व से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेल अवीव में कथित तौर पर ईरान की क्लस्टर वॉरहेड मिसाइल गिरने से भारी तबाही मची है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसाइल के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि की है कि इस हमले में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव दल मौके पर लगातार काम कर रहे हैं और मलबा हटाने का अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि क्लस्टर वॉरहेड के कारण बड़े क्षेत्र में नुकसान फैला, क्योंकि ऐसे हथियार एक साथ कई छोटे विस्फोट करते हैं। इज़राइल की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।