diwali horizontal

शारजाह में “सोरेया टेलीकॉम” कंपनी की एक ऑफिस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया।

0 28

मध्य पूर्व : से इस वक्त की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में एक कथित ड्रोन हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हमला कथित तौर पर ईरान से जुड़े ड्रोन के जरिए किया गया, जिसमें “सोरेया टेलीकॉम” कंपनी की एक ऑफिस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। ड्रोन के इमारत से टकराने के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।

हालांकि, राहत की बात यह है कि संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। इमारत में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंचीं और घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन कहां से आया, उसका टारगेट क्या था और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के ड्रोन हमले क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं, क्योंकि ये कम लागत में बड़े नुकसान की क्षमता रखते हैं और इन्हें ट्रैक करना भी काफी मुश्किल होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.