diwali horizontal

लखनऊ में बड़ा हादसा! घंटाघर के पास लगी भीषण आग!

0 118

लखनऊ में बड़ा हादसा! घंटाघर के पास लगी भीषण आग!

लखनऊ Live:लखनऊ के चौक इलाके में बुधवार सुबह घंटाघर के पास एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर दूर से धुएं दिख रहा था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आज की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।मौके पर एक-एक करके दमकल की 4 गाड़ियां पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इस हादसे में करीब 25 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान है। एक एक्टिवा स्कूटी भी आग की चपेट में आकर जल गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

बड़ी घटना होने से बची

फायर बिग्रेड के अफसरों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9.20 बजे चौक फायर स्टेशन पर घंटाघर के पास आग लगने की सूचना मिली। आग के गंभीरता को देखते हुए चौक फायर स्टेशन से 3 गाड़ी घटना स्थल के लिए भेजी गई। 22 हजार लीटर का वाटर बाउजर हजरतगंज फायर स्टेशन से भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.