
24 घंटे में चोरी का खुलासा: नैनी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, बाइक समेत सामान बरामद!
प्रयागराज: यमुनापार के नैनी थाने की पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल समेत कई कीमती सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को तेन्दुआवन निवासी कुलदीप पाण्डेय की मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर) और उसमें रखे बैग से मोबाइल फोन, पावर बैंक, नेकबैंड सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना नैनी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 23 अप्रैल को टीएसएल कंपनी रोड से आरोपी राजकुमार कोल (32) निवासी मऊगंज, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, सैमसंग गैलेक्सी F54 5G मोबाइल, पावर बैंक, ट्राइपॉड स्टैंड और वनप्लस नेकबैंड बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने मोटरसाइकिल कल्लू स्वीट हाउस के सामने से चोरी की थी और उसे लेकर भाग रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर संतोष जताया जा रहा है