diwali horizontal

लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचे के साथ पकड़ा गया युवक

0 66

लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचे के साथ पकड़ा गया युवक

 

LUCKNOW NEWS:लखनऊ एयरपोर्ट पर एक युवक तमंचे के साथ पकड़ा गया है। उसने लगेज के अंदर तमंचा छिपा रखा था। काउंटर पर जैसे ही लगेज लेकर गया तो उसकी जांच हुई तो उसमें तमंचा निकला।

एयरपोर्ट के सिक्योरिटी गार्ड्स ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने सरोजनी नगर थाने से पुलिस बुला ली। इसके बाद युवक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

पुलिस को तमंचा के दुबई में सप्लाई किए जाने का शक है। युवक की पहचान गोंडा के चांदपुर लखपत राय के महेश कुमार चौहान के रूप में हुई। वह 12वीं पास है।

 

लगेज बुकिंग काउंटर पर पकड़ा गया

घटना शुक्रवार सुबह की है। युवक महेश कुमार चौहान सुबह एयरपोर्ट पहुंचा। वह एअर इंडिया की फ्लाइट (आईएक्स 193) से दुबई जाने

वाला था। बुकिंग काउंटर पर लगेज की सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में उसके बैग से 12 बोर का तमंचा निकला।

 

सुरक्षाकर्मियों ने महेश को तमंचे के साथ पकड़ा और सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महेश ने बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा था। हालांकि, उसके बैग में तमंचा कैसे आया, इस बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.