diwali horizontal

लखनऊ में युवती ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग

0 82

लखनऊ में युवती ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग

 

 लखनऊ Live: लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में रविवार देर शाम एक निजी कंपनी की 22 वर्षीय टेलीकॉलर ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे पहले तल पर बने टीन शेड से टकराने के बाद वह फर्श पर आ गिरी। गंभीर हालत में उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 7:15 बजे शिवांशी वॉशरूम जाने की बात कहकर ऑफिस से निकली थी। कुछ देर बाद उसने वॉशरूम की खिड़की खोलकर छलांग लगा दी। पहले तल पर लगे टीन शेड से टकराने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

कुछ समय से बीमार चल रही थी

घटना के बाद बिल्डिंग के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवती को लोहिया संस्थान पहुंचाया गया।

पुलिस ने युवती के पिता राम प्रकाश पाल और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उसकी बहन भी अस्पताल पहुंच गई है। फिलहाल, परिवार ने किसी तरह का आरोप लगाने से इन्कार किया है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बहन के मुताबिक, शिवांशी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.