
लखनऊ में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत।
लखनऊ Live: सुबह 9 बजे तक छाया अंधेरा, दिन में ही रात जैसा नज़ारा।8:20 बजे अचानक बदला मौसम, घने बादलों से ढका शहर।
कुछ ही मिनटों में तूफान संग शुरू हुई तेज बारिश। मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 3 दिन जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर।

आज लखनऊ का तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3°C, सामान्य से 6.1°C कम दर्ज। न्यूनतम तापमान 21.4°C, नमी 56 से 63% के बीच दर्ज।।