diwali horizontal

 विराट कोहली पहुंचे लखनऊ , 7 मई को इकाना में LSG का RCB से मुकाबला

0 48

 विराट कोहली पहुंचे लखनऊ , 7 मई को इकाना में LSG का RCB से मुकाबला

लखनऊ Live: IPL के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम सोमवार देर शाम राजधानी लखनऊ पहुंच गई। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और कोच एंडी फ्लावर भी शहर में आ गए हैं। देर रात ब्लैक टी-शर्ट में कोहली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।

पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज बेंगलुरु की टीम आज (मंगलवार को) इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र में अपनी तैयारियों को धार देने उतरेगी। 7 मई को इकाना स्टेडियम में होने वाले वाले महामुकाबले के लिए मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के खिलाड़ी मंगलवार शाम तक यहां पहुंचेंगे। बुधवार से प्रैक्टिस शुरू करेंगे। हालांकि, 4 मई को मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद LSG प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.