diwali horizontal

योगी सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार कल (रविवार) होगा।

0 51

योगी सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार कल (रविवार) होगा।

 

LUCKNOW Live: योगी सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार कल (रविवार) होगा। इसके लिए सीएम योगी शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मुलाकात करेंगे। इस बार 5 से 6 नए मंत्री बनाए जाएंगे। वहीं, कुछ मंत्रियों की छुट्‌टी भी हो सकती है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का विभाग बदलने की बात भी कही जा रही है।

मंत्रिमंडल में सपा से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय और पूजा पाल को मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही, समाज के ऐसे तबके को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला है।

इनमें नाई समाज से एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विश्वकर्मा समाज से वाराणसी के एमएलएसी हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं जाट समाज से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी या किसी अन्य युवा चेहरे को जगह मिल सकती है।

ब्राह्मण समाज से पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला भी मंत्री पद की दौड़ में हैं। इनके अलावा कृष्णा पासवान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.