diwali horizontal

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: मंत्रियों के काफिले होंगे छोटे, फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक!

0 89

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: मंत्रियों के काफिले होंगे छोटे, फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक!

देश में ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद यूपी में योगी सरकार ने मंगलवार को 7 बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का काफिला 50% घटेगा। हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना होगा।

सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप वर्चुअल होंगी। राज्य सचिवालय की भी 50% बैठकें वर्चुअल होंगी। सीएम ने कहा, जिन कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए।

सीएम योगी ने लोगों से 10 अपील भी की है। उन्होंने कहा कि हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाए। पेट्रोल-डीजल और बिजली बचाएं। सजावटी लाइटें कम जलाई जाएं। बेवजह सोना न खरीदें।

मुख्यमंत्री  ने कहा,  यह सभी फैसले मंगलवार शाम लखनऊ में अपने आवास पर अधिकारियों के साथ अहम बैठक में लिए। जिसमें सभी प्रमुख विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) और प्रधान सचिव मौजूद रहे।

 

 

 

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते पैदा हुए ऊर्जा संकट और आर्थिक चुनौतियों के बीच पीएम मोदी ने 10 और 11 मई को लोगों से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के संयमित उपयोग, अनावश्यक विदेश यात्रा कम करने, सोने की खरीदारी पर ब्रेक लगाने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.