
लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने लौटाई एक सरकारी गाड़ी, सादगी का दिया संदेश।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत की अपील के बाद लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने पॉजिटव एक्शन लिया है। उन्होंने नगर निगम से मिलीं 2 गाड़ियों में से एक गाड़ी वापस करने को कहा है।

नगर निगम में पेट्रोल-डीजल बचत और संसाधनों के बचत को लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र भेजा है।
उसमें निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों को दो सरकारी वाहन आवंटित हैं, उनसे एक वाहन तत्काल वापस लिया जाए। केवल उन्हीं अधिकारियों को सरकारी वाहन दिया जाएं, जिन्हें नियमों के तहत इसकी अनुमति है। अफसर-कर्मचारी लंच करने घर न जाएं। टिफिन लेकर आएं।
मेयर सुषमा खर्कवाल के लेटर की मुख्य बातें-
- महापौर को 2 गाड़ी आवंटित है। अपनी एक गाड़ी हटाने को कहा।
- जिन अधिकारियों के पास 2 गाड़ियां हैं, उनसे 1 गाड़ी वापस ली जाए।
- नियम के अनुसार जिन्हें जरूरत है सिर्फ उन्हीं अधिकारियों को गाड़ी दी जाए।
- अधिकारी-कर्मचारी लंच में घर जाने की बजाय टिफिन साथ लाएं।
- इससे गाड़ियों का कम इस्तेमाल होगा और पेट्रोल-डीजल बचेगा।
- नगर आयुक्त से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है।