diwali horizontal

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0 26

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

LIVE NEWS: सोनभद्र में कोन पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन (26) पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती, सोनभद्र के रूप में हुई है।

यह गिरफ्तारी थाना कोन में पंजीकृत मु.अ.सं. 81/2026 से संबंधित है। प्रारंभिक शिकायत में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पीड़िता की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास किए। सर्विलांस सेल की सहायता से पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया, जिसके बाद आरोपी खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया।

विवेचना और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (दुष्कर्म) और 115(2) (अपहरण) की बढ़ोत्तरी की गई। इसके साथ ही धारा 84, 352 और 351(2) बीएनएस भी लागू हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.