
सुबह से धूप ने बढ़ाई तपिश;अगले 5 दिन में पारा 42°C पार जाने के आसार।
WEATHER ALERT LUCKNOW: लखनऊ में सुबह से तेज धूप के साथ मौसम साफ है। हल्की ठंडी हवा भी चल रही है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आज (14 मई) को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
वहीं, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होगा। अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में 3°C से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी, जिससे यह 42°C के पार पहुंच जाएगा।
शहर में बुधवार दोपहर बाद आंधी-बारिश की संभावना बनी थी। तेज धूप रहने के बाद दोपहर 2 बजे के आसपास जोरदार बादल छा गए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री की कमी के साथ 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा था।