diwali horizontal

लखनऊ में शकुंतला विश्वविद्यालय के कुलपति ने गाड़ी छोड़ी

0 16

लखनऊ में शकुंतला विश्वविद्यालय के कुलपति ने गाड़ी छोड़ी

LUCKNOW NEWS: साइकिल से पहुंचे ऑफिस, बोले- सभी स्टाफ और फैकल्टी कम दूरी साइकिल से चलें:

लखनऊ में डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय सिंह ने गाड़ी छोड़ दी है। उन्होंने शुक्रवार से ऑफिस साइकिल से जाना शुरू कर दिया है। उनके आवास से ऑफिस करीब दो किलोमीटर है। साइकिल से पहली बार ऑफिस पहुंचने पर उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ और फैकल्टी मेंबर्स कम दूरी साइकिल से चलना शुरू करें। कुलपति के अंगरक्षक ने भी उन्हें साइकिल से ही उनका स्कार्ट किया। कुलपति का आवासीय परिसर से प्रशासनिक भवन तक साइकिल से पहुंचने का यह अंदाज परिसर में चर्चा का विषय बना रहा। रास्ते में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें साइकिल पर देखकर अभिवादन किया।

कुलपति के गार्ड ने भी उनको साइकिल से ही फॉलो किया।: प्रधानमंत्री की अपील का असर:

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह पहल ऊर्जा संरक्षण, फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। कुलपति ने भी कहा कि छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल सबसे बेहतर और पर्यावरण अनुकूल साधन है। इससे न केवल ईंधन की बचत होती है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। अब यूनिवर्सिटी के सभी स्टाफ और फैकल्टी मेंबर्स के लिए भी कुलपति ने कम दूरी के लिए साइकिल से चलने को कहा है। दरअसल, हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ऊर्जा संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन कम करने और हरित जीवनशैली अपनाने की अपील कर रहे हैं। इसका असर अब सरकारी संस्थानों और अधिकारियों में भी दिखने लगा है।

SGPGI के निदेशक भी साइकिल से ऑफिस जाने लगे हैं। गुरुवार को SGPGI के निदेशक ने चलाई थी साइकिल:

इस पहले में गुरुवार को SGPGI के निदेशक डॉ. आरके धीमन भी अपने आवास से प्रशासनिक भवन तक साइकिल चलाकर पहुंचे थे। उनकी इस पहल की भी काफी सराहना हुई थी। अब डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा साइकिल से कार्यालय पहुंचने को उसी अभियान का विस्तार माना जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.