diwali horizontal

लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट घेरा

0 27

लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट घेरा

LIVE NEWS: सपा सांसद पर भड़कीं, माफी मांगो और शर्म करो के नारे लगाए:

लखनऊ कलेक्ट्रेट में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नरेंद्र मोदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सपा सांसद माफी मांगो और शर्म करो के नारे लगाए। और सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया और मीडिया प्रभारी चेतना पांडे ने विरोध जताते हुए सांसद को बर्खास्त करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, नारे लगाए।

‘मौजूदा विधायक को तत्काल पार्टी से बर्खास्त किया जाए’ चेतना पांडे ने कहा कि सपा सांसद का बयान पार्टी के चरित्र को दर्शाता है। यह लोग ना तो प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं और ना इनके यहां महिलाओं के लिए सम्मान जैसा शब्द है। हमारी मांग है कि सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चोट है। सांसद द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करना उनकी कुंठा और सपा की विकास विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। मांग है कि मौजूदा विधायक को तत्काल पार्टी से बर्खास्त किया जाए और उनकी सदस्यता भी रद्द की जाए। ‘बिना शर्त देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगें’ पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सपा सांसद अपने बयान के लिए बिना शर्त देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगें। साथ ही उनके ऊपर संसद के उच्च सिद्धांतों के उल्लंघन को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। संयुक्ता भाटिया ने कहां की प्रधानमंत्री के अपमान से पूरे देश के लोग आहत हैं और उनमें नाराजगी है। प्रधानमंत्री किसी एक दल या समुदाय का नहीं होता है बल्कि पूरे देश का मुखिया होता है।पीएम जैसे संवैधानिक और सर्वश्रेष्ठ पद पर बैठने वाले व्यक्ति का जो लोग अपमान करते हैं जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.