diwali horizontal

राजस्थान, MP-UP में अगले 7 दिन हीटवेव का कहर: पारा 45°C पार, बांदा में विश्व रिकार्ड 48.2°C दर्ज

0 47

राजस्थान, MP-UP में अगले 7 दिन हीटवेव का कहर: पारा 45°C पार, बांदा में विश्व रिकार्ड 48.2°C दर्ज

WEATHER HEATWAVE ALERT:उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिनों तक सूखी और गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा, जबकि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

उत्तर प्रदेश के बांदा में मंगलवार को तापमान 48.2°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। तेज धूप और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। दोपहर के समय लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ने लगे हैं।

राजस्थान के कई शहरों में भी पारा लगातार 46 से 47 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर, छतरपुर और टीकमगढ़ जैसे इलाकों में भी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की गई है। प्रशासन भी कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड पर रखे हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.