diwali horizontal

वीर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दे मनाया गया “पुलिस स्मृति दिवस”

0 211

 

लखीमपुर खीरी  : बुधवार को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को याद करते हुए पुलिस लाइन, लखीमपुर-खीरी में परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ के संदेश से सभी को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी वीरता की गाथा बताई गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक,सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी व सभी उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.