diwali horizontal

भीषण गर्मी का कहर: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में, बांदा में पारा 48.2°C पहुंचा

0 52

भीषण गर्मी का कहर: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में, बांदा में पारा 48.2 C पहुंचा

UP LIVE:देशभर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात इतने गंभीर हैं कि दुनिया के 50 सबसे अधिक तापमान वाले शहरों में इस समय सभी भारत के ही हैं।

उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे अधिक रिकॉर्ड स्तरों में से एक माना जा रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत करीब 11 राज्यों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं है और लू का प्रकोप और तेज हो सकता है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है।

बढ़ती गर्मी का असर बिजली की मांग, पानी की खपत और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.