
UPSC का पेपर बिगड़ने से तनाव में था युवक: वाइस प्रिंसिपल के बेटे ने गोमती में लगाई छलांग
LUKNOW LIVE:लखनऊ में UPSC परीक्षा का पेपर खराब होने से परेशान एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक एक स्कूल के वाइस प्रिंसिपल का बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
परिजनों के मुताबिक युवक लंबे समय से UPSC की तैयारी कर रहा था और परीक्षा को लेकर काफी दबाव में था। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई परीक्षा उम्मीद के मुताबिक नहीं गई, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। घटना से पहले भी वह काफी परेशान दिखाई दे रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अचानक गोमती नदी के किनारे पहुंचा और देखते ही देखते नदी में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह नजरों से ओझल हो गया।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और युवक की तलाश जारी है। वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के मानसिक तनाव की स्थिति में परिवार और विशेषज्ञों से बातचीत जरूर करें।