diwali horizontal

दुष्कर्म केस ब्रीफिंग में हंसी पड़ी भारी, CM विजय का बड़ा एक्शन, 3 वरिष्ठ आई पी एस सस्पेंड।

0 29

दुष्कर्म केस ब्रीफिंग में हंसी पड़ी भारी, CM विजय का बड़ा एक्शन, 3 वरिष्ठ आई पी एस सस्पेंड।

Coimbatore News: तमिलनाडु में 10 वर्षीय बालिका का दुष्कर्म एवं हत्या की ब्रीफिंग में हंसते हुए 3 ऑफिसर्स को मुख्यमंत्री विजय ने किया सस्पेंड।
तमिलनाडु में 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस संवेदनशील केस की पुलिस ब्रीफिंग के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी कैमरे के सामने हंसते हुए नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे पीड़िता के प्रति असंवेदनशील रवैया बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई।
मामले ने तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री Vijay ने तुरंत सख्त रुख अपनाया। उन्होंने तीनों वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि इतने गंभीर अपराध पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या असंवेदनशील व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विपक्षी दलों ने भी इस घटना पर सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा, जबकि सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
मात्र 10 दिन पहले बना एक CM फैसले लेने में नायक के अनिल कपूर को भी पछाड़ रहा है. और साथ ही साथ परिवार वालों से इस घटना के लिए माफ़ी भी मांगी है.
हँसने वालों में एक महिला IG और दो DIG शामिल थे.
क्योंकि वहां धर्म काम करता है, यहाँ शिक्षा.वर्दी दर्द बँटाने के लिए होता है, दर्द बढ़ाने के लिए नहीं.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.