
डी के शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री।
BANGLURU LIVE:कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने की अटकलें तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता D. K. Shivakumar को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ रही है।

सूत्रों का दावा है कि पार्टी हाईकमान के स्तर पर इस पर मंथन चल रहा है और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जल्द बड़ा फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है।
इस खबर को लेकर हलचल देखी जा रही है। पार्टी के अंदर संतुलन बनाए रखने और आगामी चुनावी रणनीति को देखते हुए हाईकमान कोई बड़ा कदम उठा सकता है। फिलहाल पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज है और सभी की नजरें कांग्रेस नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।