diwali horizontal

लखनऊ में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन : अनेक विभूतियां ‘नवरंग सम्मान’ से हुईं विभूषितहुईं

0 38

लखनऊ, जे.पी.एस.स्टार 11 के तत्वावधान में आज शाम तिलक शिशु निकेतन स्कूल बसेरा मोड़, कल्याणपुर, लखनऊ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक विभूतियां नवरंग सम्मान से विभूषित हुईं संगीत से सजे कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्न विनाशक गणेशजी के चरणों में समर्पित गणेश वंदना से हुआ

अगले क्रम में मयंक और आरती ने वन्देमातरम पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत की। इसी क्रम में मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू और धरती सुनहरी अम्बर नीला पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर देश भक्ति का ज़ज्बा लोगों में भरा। नवरंग समर कैम्प के समापन पर रुपांसी ने पिंगा, रूचि ने यह गालियां यह चौबारा, ज्योति ने छम-छम गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।


समारोह में संज्योति मिश्रा और अरविन्द सक्सेना ने टी.आर. मिश्रा, डॉ.पंकज, संध्या दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव फ़िल्मकार, सरिता सिंह वरिष्ठ लोक नृत्यांगना, स्मृति मिश्रा, चौरसिया राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी, राज कनौजिया, डॉ. संतोष शर्मा, आशीष शर्मा, अंकित गौतम, एकांकी शर्मा और गौरव श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर नवरंग सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर संजोली मिश्रा, तृप्ति मिश्रा, ऋतु तिवारी, प्रीति यादव, करिश्मा, अनीता, श्रुति सक्सेना, अनुष्का यादव, मुस्कान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.