diwali horizontal

लखनऊ में तेज आंधी का कहर: दीवार ढही, छात्र की दर्दनाक मौत

0 24

लखनऊ में तेज आंधी का कहर: दीवार ढही, छात्र की दर्दनाक मौत

LUCKNOW LIVE: लखनऊ में मंगलवार शाम को आंधी-बारिश से रहीमाबाद क्षेत्र में दीवार ढह गई। उसके नीचे दबकर कक्षा-3 के छात्र की मौत हो गई। मोहान रोड पर देवपुरी कॉलोनी के पास पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। हजरतगंज चौराहा समेत कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। तेज आंधी से हजरतगंज, गोमतीनगर, सरोजनी नगर में होर्डिंग फट गए।

दोपहर करीब 3 बजे मौसम बदला था। काले बादल छा गए। करीब 40 किलोमीटर के रफ्तार से आंधी चलने लगी। शाम करीब 4:30 बजे हजरतगंज, कैसरबाग, सरोजनी नगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान करीब 2.4 mm बारिश हुई। आज (सोमवार को) सुबह हल्की बूंदा-बांदी हुई। दोपहर में भी धूप और छांव के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी हुई।।

मौसम विभाग ने आज के लिए भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन में 50 km की स्पीड से सतही हवा के झोंके चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पेड़-खंभे

और होर्डिंग के नीचे नहीं खड़े होने की सलाह दी है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रविवार को अधिकतम तापमान तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था। अधिकतम आर्द्रता 78 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 42 फीसदी रही।

बारिश में नहाने निकला, घर की दीवार गिर पड़ी

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर मजरा इशूखेड़ा निवासी सुरेश का 10 वर्षीय बेटा अनमोल घर के बाहर बारिश में नहाने निकला था। इसी दौरान वह आरसीसी सड़क किनारे बारिश का आनंद ले रहा था। बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बारिश के चलते उसके घर के बाहर बनी एक छोटी दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई।

दीवार के मलबे में दबने से अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन में अनमोल को माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अनमोल कक्षा-3 का छात्र था। परिवार में मां रामेश्वरी, बड़े भाई रवि और चार बहनें हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.