
लखनऊ में गंदे पानी की सप्लाई के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
LUCKNOW LIVE:लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी में गंदे और दूषित पानी की लगातार आपूर्ति से नाराज क्षेत्रवासियों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी में उन्हें ना तो बिजली मिल रही है और न ही साफ पीने का पानी। उनका कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने समझाबुझाकर प्रदर्शन को शांत कराया।