diwali horizontal

₹5 लाख की सुपारी देकर कराई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, साजिश का हुआ सनसनीखेज खुलासा

0 25

₹5 लाख की सुपारी देकर कराई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, साजिश का हुआ सनसनीखेज खुलासा

LUCKNOW CRIME LIVE:  लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में STF और पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक नहीं हुई थी, बल्कि करीब 5 महीने पहले जमीन विवाद के बाद इसकी साजिश रची गई थी।

इसके मुख्य साजिशकर्ता प्रॉपर्टी डीलर दिनेश कुमार यादव और उसके ड्राइवर मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 5 लाख रुपए की सुपारी लेकर हत्या करने वाले दोनों शूटर अभी फरार हैं। काकोरी में प्रॉपर्टी डीलर संदीप (मृतक) और दिनेश (साजिशकर्ता) के बीच विवाद हुआ था।

हत्याकांड की जांच के क्रम में STF को एक पुराना वीडियो भी मिला है। इसमें किसी एक ही जमीन पर प्लॉटिंग करने पर दोनों के बीच विवाद होता दिख रहा है। विवाद के दौरान राजमिस्त्री के बोलने पर आरोपी दिनेश उसे कहता है- प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या आम बात है, तुम तो लेबर हो। तुम्हें सही में मार देंगे।

विवाद के बाद संदीप की शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR

STF के मुताबिक, संदीप सिंह और दिनेश यादव के बीच अम्बेडकरनगर और लखनऊ से जुड़ी एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच मुकदमेबाजी और शिकायतों का सिलसिला लगातार जारी था। काकोरी में गाटा नंबर-464 की जमीन को लेकर दिसंबर-2025 में विवाद हुआ था।

उसके बाद संदीप सिंह ने दिनेश यादव समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि वह शिवपाल और मनीष यादव उनकी कराई प्लॉटिंग की बाउंड्री तोड़ रहे थे। दोनों को दिनेश यादव की शह थी। इसी विवाद के बाद दिनेश यादव ने संदीप सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.