
“34 सेकेंड में बच्चे को आठ बार जमीन पर पटका; बच्चे की दर्दनाक मौत।
FIROZABAD CRIME LIVE:मां ने किया शादी से इनकार, सनकी आशिक ने ले ली मासूम की जान!” अब पुलिस ने इसका हॉफ एनकाउंटर किया है..
यह घटना फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र की यादव कॉलोनी की बताई जा रही है।
एक युवक विराज उर्फ जितेंद्र पाठक कथित तौर पर महिला रती देवी से शादी करना चाहता था।
महिला ने शादी से इनकार कर दिया।
आरोप है कि युवक को शक था कि महिला अपने बच्चे की वजह से उससे शादी नहीं करना चाहती।
इसी कारण उसने महिला के करीब डेढ़ साल के बेटे आरव को निशाना बनाया।
बताया गया है कि महिला अपनी मां के साथ कानूनी सलाह लेने शिकोहाबाद आई थी। वहां आरोपी भी पहुंच गया और फिर शादी का दबाव बनाने लगा।
इनकार होने पर वह बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और कुछ दूर जाकर उसकी हत्या कर दी।
पोस्ट में दावा किया गया है कि पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई और बच्चे को 34 सेकंड में कई बार जमीन पर पटका गया।