
डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाएंगे, आज हो सकती है औपचारिक घोषणा।
BANGALURU LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में डीके शिवकुमार को नया नेता चुने जाने की पूरी संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के संकेतों के बीच उनके नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को आज विधायक दल का नेता चुना जाना है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धारमैया, कर्नाटक के कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी बैठक में शामिल हैं।


सुरजेवाला और वेणगोपाल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी मीटिंग में आए हैं। वे MLC है। उनकी भी नई कैबिनेट में मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
KPCC के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर के मुताबिक 3 जून को नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में होगा। 4 डिप्टी CM भी बनाए जा सकते हैं।
यह पहला मौका नहीं है कि किसी राज्य में एक साथ इतने डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इससे पहले 2019 में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन ने 5 डिप्टी सीएम के साथ शपथ ली थी।