diwali horizontal

लखनऊ में ज्वेलरी की दुकान में लगी आग

0 32

लखनऊ में ज्वेलरी की दुकान में लगी आग

LUCKNOW LIVE: लखनऊ के सैरपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ज्वेलरी दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे एसी, सीसीटीवी कैमरा, डमी ज्वेलरी समेत लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना छठा मील रैथा रोड चौराहे के पास स्थित पूजा ज्वेलर्स में हुई। सुबह अचानक दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

दुकान के कर्मचारी राजू सोनी ने बताया कि रात में दुकान बंद करने के बाद वे घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने फोन करके उन्हें घटना की जानकारी दी। राजू सोनी ने यह भी बताया कि दुकान के मालिक विकास सोनी किसी काम से शहर से बाहर गए हुए हैं।

आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की वजह से दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.