diwali horizontal

देश में कोरोना के 1,684 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार

0 311

नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 1,684 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 37 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 718 हो गया है

देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 23,077 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 491 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 4,749 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 778 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े 6,430 पर पहुंच गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 14 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 283 हो गयी है। राज्य में 840 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 217 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामले में सूची में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 2,624 हो गयी है तथा नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 112 पर पहुंच गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.