
ChatGPT said:
AZAMGARH LIVE :
इब्राहिमपुर में आंधी बारिश से रिहायशी मकान पर गिरा पेड़ पूरा घर हुआ धराशाई
मुबारकपुर /आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इब्राहीमपुर के राजस्व ग्राम भरौलिया में सोमवार को सायं लगभग छः बजे तेज आंधी बारिश से एक विशालकाय पुराना पेड़ अचानक तेज आंधी बारिश से रिहायशी मकान पर गिर पड़ा जिससे मकान व इसमें रखीं सामाग्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।परिजन बाल बाल बचे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहीमपुर भरौलिया निवासी इल्तेजा शेख पुत्र स्वर्गीय अल्ताफ ने करकट का मकान पूरे परिजनों के साथ रहते हैं।
सोमवार को सायं लगभग छः बजे भंयकर तेज आंधी बारिश से मकान के सामने खड़ा विशालकाय पेड़ गिर पड़ा।मकान पर पेड़ गिरने से दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस सम्बन्ध में पीड़ित इल्तेजा शेख ने बताया कि आंधी आने से पेड़ गिरने की आशंका होने पर पहले परिजनों को घर के आंगन में चले गए तभी पेड़ गिर पड़ा पूरा परिवार सदमे में है। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय लेखपाल विपबल पासी को सूचना दे दी गई हैं।
18 साल बाद मिला इंसाफ: 1.24 करोड़ ठगी मामले में आरोपी को 7 साल की सजा, 90.50 लाख क्षतिपूर्ति का आदेश

भारत विकास परिषद द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया
आजमगढ़: भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में अटलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ‘नशा मुक्ति अभियान’ चलाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय गतिविधि सह-संयोजक (संस्कार) सीताराम पांडेय ने कहा कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य को खतरे में डालता है, बल्कि व्यक्ति को हर तरह से क्षति पहुँचाता है। शाखा अध्यक्ष डॉ. देवेश दूबे ने जोर देकर कहा कि नशा केवल मानसिक संतुलन ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि समाज में अपराध और हिंसा को भी बढ़ावा देता है। गतिविधि संयोजक (संस्कार) रमाकांत वर्मा ने ‘नशा नाश करता है’ का संदेश देते हुए बताया कि इसके कारण व्यक्ति आर्थिक और शारीरिक, दोनों रूपों से बर्बाद हो जाता है।
वहीं डॉ. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव ने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें विशेष रूप से इस लत से बाहर निकलना होगा। गोविंद दूबे ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा हर हाल में समाज और देश के लिए एक बड़ा खतरा है। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव कौशल कुमार राय ने किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, आनंद प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधान सुनील मौर्य, ज्ञानेश्वर, सुनील विश्वकर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
नई कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में केवल नई टीम ही नहीं, बल्कि समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बेहद ऊर्जावान टीम है, इस टीम के सेवा कार्यों से समाज के अन्य लोगों और युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और अग्रसेन की सेना उपस्थित रही।
विधायक दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रमा हास्पिटल में महिलाओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की एमडी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डा खुशबू सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु रमा हास्पिटल का यह निःशुल्क शिविर हर माह की पहली मंगलवार को लगाया जाता है। शिविर में 86 मरीजों का परीक्षण किया गया। रमा हास्पिटल का उद्देश्य है कि शिविर के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का भविष्य सुरक्षित रहें। गर्भवती महिलाओ को सलाह देते हुए कहाकि बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को धूप से बचना चाहिए। तेज धूप से जच्चा-बच्चा दोनो को खतरा हो सकता है।

आजमगढ़ में स्थापित एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार का अंतिम तकनीकी निरीक्षण शुरू, मौसम पूर्वानुमान होगा और अधिक सटीक पूर्वांचल को मिलेगी सटीक मौसम चेतावनी की सौगात,
यह रडार क्षेत्र के मौसम निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। IMD के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के पूरे पूर्वांचल क्षेत्र को बेहतर कवरेज देने के लिए देवरिया और प्रयागराज में भी इसी तरह के अत्याधुनिक मौसम रडार स्थापित किए जाएंगे। लखनऊ मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. मनीष रनालकर ने इस परियोजना के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार से मिले निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस नए रडार नेटवर्क की मदद से IMD अब पूरे क्षेत्र के लिए और अधिक सटीक पूर्वानुमान और त्वरित मौसम चेतावनियाँ जारी कर सकेगा। साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट’ के दौरान जनपद आजमगढ़ प्रशासन की तरफ से अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) श्री गंभीर सिंह, तहसील सगड़ी से उप जिलाधिकारी श्री श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री नवीन निश्चल त्रिपाठी एवं आपदा विशेषज्ञ डॉक्टर चंदन कुमार उपस्थित रहे।