आजमगढ़ LIVE | 29 जून 2026 (TOP 10 बड़ी खबरें) आजमगढ़आजमगढ़ मण्डल By Noor Hasan Rizvi On Jul 2, 2026 0 25 Share Share this on WhatsApp आजमगढ़ LIVE | 29 जून 2026 (TOP 10 बड़ी खबरें) दीदारगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से टहल रहे युवक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जहानागंज पुलिस ने किशोरी को अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। मेंहनगर थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया। सिधारी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण वर्षों से अधूरा, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई। अहरौला पुल के पास जाम और अव्यवस्था से स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग। अतरौलिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए सप्ताह में तीन दिन मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू। जिले में बढ़ती बिजली मांग के बीच आपूर्ति पर दबाव, कई क्षेत्रों में रात में रोस्टिंग की स्थिति। सात साल के बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद क्षेत्र में शोक, पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू की। मौसम विभाग ने आजमगढ़ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई, लोगों को सतर्क रहने की सलाह। Share this on WhatsApp azamgarhazamgarh accidentazamgarh bakaitiazamgarh cityazamgarh city factsazamgarh city tourazamgarh city videoazamgarh comedy 0 25 Share FacebookTwitterReddItWhatsAppPinterestEmail