diwali horizontal

बहराइच LIVE | 2 जुलाई 2026 (TOP 10 बड़ी खबरें)

0 28

बहराइच LIVE | 2 जुलाई 2026 (TOP 10 बड़ी खबरें)

  1. ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में सात नामजद – नानपारा में ट्रांसपोर्टर अजय द्विवेदी हत्याकांड में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी।
  2. दलित श्रमिक की इलाज के दौरान मौत – मारपीट में गंभीर रूप से घायल श्रमिक ने लखनऊ में दम तोड़ दिया। मामले को लेकर परिजनों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है।
  3. भारी बारिश से राहत, धान रोपाई शुरू – जिले में शाम की बारिश से तापमान में गिरावट आई और किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी।
  4. कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों ने सुरक्षा का लिया संकल्प – अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के साथ बैठक आयोजित हुई।
  5. स्कूल-कॉलेज फिर से खुले – ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यार्थियों का रोली-टीका से स्वागत किया गया और नियमित पढ़ाई शुरू हुई।
  6. कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक बीज वितरण और अन्य योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा हुई, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
  7. टीकाकरण अभियान होगा तेज – टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ की संयुक्त टीम सक्रिय होगी।
  8. अंडर-14 समर लीग क्रिकेट – केडीसी ग्रीन ने केडीसी ऑरेंज को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
  9. झुका बिजली का पोल बना खतरा – फखरपुर क्षेत्र के इन्दनापुर गांव में महीनों से झुका हाईटेंशन पोल हादसे की आशंका बढ़ा रहा है, ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की।
  10. प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट – मौसम विभाग ने बहराइच समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.