diwali horizontal

पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को आया हार्ट अटैक

0 59

पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को आया हार्ट अटैक

लखनऊ Live: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सिविल अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनसे मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। डिप्टी सीएम ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के बाद राजेंद्र चौधरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

उन्होंने कहा कि प्रो. भुवन चंद्र तिवारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान शिफ्ट किया जाएगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि राजेंद्र चौधरी जी शीघ्र स्वस्थ हों।

अस्पताल की ओर से मेडिकल अपडेट का इंतजार

राजेंद्र चौधरी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और आगे की स्थिति मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.