diwali horizontal

लखनऊ LIVE | 3 जुलाई 2026 (TOP 10 बड़ी खबरें)

0 63

लखनऊ LIVE| 3 जुलाई 2026 (TOP 10 बड़ी खबरें)

  1. लखनऊ में देर रात तेज बारिश और आंधी – राजधानी में मानसून ने जोरदार दस्तक दी। कई इलाकों में जलभराव, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
  2. फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर मामले में बड़ा एक्शन – STF और पुलिस की कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए गए सभी 119 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
  3. UPTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट – लखनऊ के 46 परीक्षा केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई।
  4. साइबर सुरक्षा पर हाई लेवल बैठक – उत्तर प्रदेश सरकार डिजिटल खतरों से निपटने के लिए साइबर रेजिलिएंस मजबूत करने की रणनीति तैयार कर रही है।
  5. STF ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया – चार तस्कर गिरफ्तार, कई सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद।
  6. पर्यटन परियोजनाओं पर सरकार सख्त – 10 जुलाई तक सभी स्वीकृत पर्यटन परियोजनाओं के टेंडर पूरे करने के निर्देश जारी।
  7. सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी – सिविल अस्पताल में भर्ती, अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना।
  8. AKTU दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी – इस बार विश्वविद्यालय के प्रमुख गोल्ड मेडल छात्राओं को दिए जाएंगे।
  9. KMCLU दीक्षांत समारोह 8 जुलाई को – विश्वविद्यालय ने टॉप मेडल पाने वाले छात्रों के नाम घोषित किए।
  10. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच तेज – भूमि खरीद से जुड़े दस्तावेज तलब, बैंक कर्मचारियों से पूछताछ जारी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.