diwali horizontal

पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय ठग / चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

0 35

पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय ठग / चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

AZAMGARH LIVE: पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा, कारतूस एवं चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दोनों अभियुक्तों पर चोरी, ठगी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 13 जुलाई, 2026 की देर रात्रि थाना कोतवाली पुलिस एवं अन्तरजनपदीय ठग/चोर गैंग के सदस्यों के मध्य हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक अभियुक्त पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पूर्व की घटना का विवरण -दिनांक 05.07.2026 को वादी देवदत्त गोंड पुत्र हंसराज गोंड, निवासी ग्राम आजमपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि वह समय लगभग 02:00 बजे अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP50 CE 2374 से मेडिकल परीक्षण हेतु सदर अस्पताल, आजमगढ़ आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल की इमरजेंसी के सामने स्थित पानी की टंकी के पास खड़ी कर अस्पताल के अंदर चला गया। लगभग 03:15 बजे वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। वादी द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। उक्त सूचना के संबंध में थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 364/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत दिनांक 08.07.2026 को अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस मुठभेड़ का विवरण- प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय को सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध अपराधी एक मोटरसाइकिल से अवैध असलहा लेकर बाग लखराव पुलिया के रास्ते शहर की ओर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में राजेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी शंकरपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र 24 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी विजय यादव पुत्र हरिराम, निवासी केशरवां, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र 36 वर्ष भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रात्रि लगभग 23:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व चोरी का 01 स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल  बरामद किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.