
गोकशी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक अभियुक्त घायल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गोकशी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक अभियुक्त घायल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
AZAMGARH LIVE: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं गोवध/गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। डायल-112 से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोकशी कर गोमांस ले जा रहे अभियुक्तों की घेराबंदी की। स्वयं को पुलिस से घिरा देख अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया तथा 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ का विवरण -दिनांक 14.07.2026 को थाना सरायमीर पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खासडीह बरईपुर बड़ी नहर के पास कुछ व्यक्ति गोवंश का वध कर उसका मांस बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर तीनों अभियुक्त अपने कंधों पर रखी बोरियां छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें घेरने का प्रयास किया गया। इसी दौरान एक अभियुक्त मेराज उर्फ साजिद खान ने अवैध तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद अभियुक्त पुनः फायरिंग करने का प्रयास करने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल उपचार हेतु सीएचसी खरेवा/फूलपुर भेजा गया। वहीं पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसके दो अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।