diwali horizontal

देश के सबसे उम्रदराज विधायक आलम बदी आज़मी का निधन

0 87

देश के सबसे उम्रदराज विधायक आलम बदी आज़मी का निधन

लखनऊ Live: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के सबसे उम्रदराज

विधायक आलम बदी आज़मी का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय

से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

आलम बदी आज़मी आज़मगढ़ जिले की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और समाजवादी पार्टी से जुड़कर जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए वे पूरे प्रदेश में सम्मानित थे। वे अक्सर स्कूटी या रिक्शे से चलते थे और क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता खुद मौके पर जाकर जांचते थे।

उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई राजनीतिक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और इसे पार्टी व प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.