diwali horizontal

लखनऊ में छात्रों की धरपकड़, पुलिस ने कई को उठाया

0 111

लखनऊ में छात्रों की धरपकड़, पुलिस ने कई को उठाया

lucknow live :लखनऊ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली में धरना दे रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया।

प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के समर्थन में चल रहे आंदोलन के साथ वे पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन का भी समर्थन जताया और शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

भारी पुलिस बल तैनात, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

प्रदर्शन को देखते हुए बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिमा के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीम आर्मी से जुड़े कई छात्रों और पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए ईको गार्डन भेज दिया, जहां उन्हें धरना स्थल पर रखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.