diwali horizontal

आलमबदी आज़मी  सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए: जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब।

0 68

आलमबदी आज़मी  सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए: जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब।

AZAMGARH LIVE:सादगी और ईमानदारी के प्रतीक, जनाब आलमबदी आज़मी साहब सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए।

पांच बार विधायक रहे आलमबदी आज़मी आज़मी सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 

निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आज़मी को गुरुवार शाम हजारों नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। उनके शहर के मतबरगंज स्थित आवास से निकली अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। मुकेरीगंज स्थित जानेतुर्रशाद कब्रिस्तान में उन्हें पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

92 वर्षीय आलमबदी आज़मी का बुधवार देर रात उनके आवास पर निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और लखनऊ में उपचार के बाद चिकित्सकीय देखरेख में अपने घर पर रह रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही आजमगढ़ समेत पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम यात्रा में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, संग्राम यादव, नफीस अहमद, विधान परिषद सदस्य बलराम यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और हजारों नागरिक शामिल हुए।

 

आलमबदी आज़मी का राजनीतिक जीवन जितना लंबा और प्रभावशाली था, उनका निजी जीवन उतना ही सादा था। विधायक बनने के बाद भी उन्होंने कभी दिखावे की राजनीति नहीं की। उनका साधारण घर, आम लोगों के लिए हमेशा खुले दरवाजे, सादा पहनावा और बिना तामझाम के जीवन उनकी पहचान बन गए थे। कई बार वह स्कूटर से विधानसभा पहुंचते थे, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होती थी।

 

16 मार्च 1936 को बिंदवल गांव में जन्मे आलमबदी आज़मी ने इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। उन्होंने 1989 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा। बाद में समाजवादी पार्टी से जुड़े और 1996, 2002, 2012, 2017 और 2022 में निजामाबाद विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित होकर पांच बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

 

उनके निधन से आजमगढ़ की राजनीति ने एक ऐसे जननेता को खो दिया है, जिन्हें उनकी सादगी, जनसंपर्क और जनता के प्रति समर्पण के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.