diwali horizontal

15 अगस्त से पहले ‘ तिरंगे ‘की धूम बाजारों में बढ़ी मांग

0 36

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय ध्वज की मांग बढ़ने के साथ ही थोक एवं खुदरा व्यापारियों ने पर्याप्त स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का मानना है कि अगस्त के पहले सप्ताह से बिक्री में और तेजी आने की संभावना है।

लखनऊ के प्रमुख प्रचार सामग्री निर्माता शीला ऐड मेकर्स ने भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी प्रकार के राष्ट्रीय ध्वज एवं संबंधित सामग्री का पर्याप्त स्टॉक तैयार कर लिया है। संस्था द्वारा विभिन्न आकार के कपड़े के तिरंगे, डंडे, कार फ्लैग, हैंड फ्लैग, बैज, स्टिकर, टी-शर्ट, कैप सहित अन्य देशभक्ति प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

संस्थान का आउटलेट 488/47, गुड़मंडी, डालीगंज, लखनऊ पर थोक एवं खुदरा ग्राहकों के लिए सामग्री उपलब्ध है। इसके अलावा ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ग्राहक www.chunavseva.com तथा चुनाव सेवा ऐप के माध्यम से भी देशभर से ऑर्डर कर सकते हैं।
इस अभियान में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उनके द्वारा तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय ध्वजों से स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है।

शीला ऐड मेकर्स के प्रोपराइटर अजय अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक तैयार किया गया है ताकि स्कूलों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, निजी संस्थानों एवं आम नागरिकों को समय पर राष्ट्रीय ध्वज और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मांग में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिसके चलते पहले से ही व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.