diwali horizontal

कॉकरोच पार्टी-सरकार की अहम बैठक थोड़ी देर में, बातचीत पर टिकी निगाहें

0 32

कॉकरोच पार्टी-सरकार की अहम बैठक थोड़ी देर में, बातचीत पर टिकी निगाहें

INDIA LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच कुछ देर में दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी बार बातचीत होगी। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रही थी।

इसके बाद कल सरकार ने कहा कि हमने 4 बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया पर वे नहीं आए। वहीं, CJP ने कहा था कि हम बात करने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर नहीं जाएंगे, किसी न्यूट्रल वेन्यू पर बात हो।

उधर, सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन खत्म कर दिया। नड्डा और जितेंद्र सिंह ने देर रात 12:30 बजे मेदांता अस्पताल जाकर उन्हें जूस पिलाया।

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार हमारे दबाव में है इसलिए पीएम को रात 12:30 बजे वीडियो जारी करना पड़ा। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो जारी कर कहा था कि सरकार पेपर लीक पर कानून लाएगी।

प्रदर्शन को देखते हुए आज सेंट्रल दिल्ली में राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग समेत 17 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। देर रात संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकैड्स तोड़े थे। CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान भी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.