
72 शहीदाने कर्बला की याद में आग पर मातम आज।
LUCKNOW LIVE: गोलागंज स्थित मक़बरा-ए-आलिया में रात 9 बजे होगा आग पर मातम। मातम से पहले मौलाना मिर्जा अनवर हुसैन मजलिस को करेंगे खिताब। अंजुमन दस्ता-ए-कश्मीरी की ओर से कराया जाता है प्रोग्राम। इस प्रोग्राम का संचालन मौलाना अहमद बिजनौरी करेंगे। प्रोग्राम में मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू धर्म के लोग भी करते है शिरकत।
आग पर मातम में सभी धर्मों के लोग दहकते अंगारो पर चलकर इमाम को देते है पुरसा। मातम में पहुचे अजादारों को ताबूत की कराई जाती है ज़ियारत। 18 बनी हाशिम के ताबूत की कराई जाएगी ज़ियारत। देर रात तक मातमी अंजुमनों का सिलसिला जारी रहेगा।फैज़ाबाद से आयी शहर की मशहूर अंजुमन मासुमिया करेंगी नौहाख्वानी।