diwali horizontal

नवाबों के शहर लखनऊ में बारिश की बौछारें, मानसून सक्रिय होने से मौसम हुआ सुहाना

0 28

नवाबों के शहर लखनऊ में बारिश की बौछारें, मानसून सक्रिय होने से मौसम हुआ सुहाना

LUCKNOW LIVE: लखनऊ में आज सोमवार से फिर मानसून एक्टिव हो गया है। इसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। शहर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। गोमतीनगर, समता मूलक चौराहा समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बादलों की गरज चमक और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चलने सहित बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में रुक-रुककर बरसात होती रहेगी। इससे उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून में अभी तक सामान्य से 36 फीसदी कम बरसात हुई है। अब तक करीब 196 मिलीमीटर बारिश हुई है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

रविवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.2 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 56 फीसदी रही।

लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इससे उत्तर प्रदेश में भी बरसात का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.