diwali horizontal

एक ही शहर, अलग-अलग मौसम: चारबाग और डालीगंज में बारिश, गोमतीनगर में धूप

0 58

एक ही शहर, अलग-अलग मौसम: चारबाग और डालीगंज में बारिश, गोमतीनगर में धूप

LUCKNOW LIVE:लखनऊ के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। लेकिन, कुछ हिस्सों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। सुबह 10:45 बजे पुराने लखनऊ के डालीगंज इलाके में बारिश हो गई। वहीं, चारबाग इलाके में दोपहर 1:20 बजे तेज बारिश का एक झोंका आया। गोमतीनगर की तरफ सुबह से धूप है। इससे उमस वाली गर्मी बनी हुई है। यही स्थिति दो दिन से है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इसी तरह अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। तेज सतही हवा भी चल सकती है। अलग-अलग समय में अलग-अलग इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस मानसून में अब तक सामान्य से 38 फीसदी कम बरसात हुई है। अभी तक कुल 196 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 83 फीसदी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.