
लखनऊ में कंगना का जलता पुतला पुलिस ने छीना, इंस्पेक्टर लेकर दौड़े
LUCNOW LIVE: लखनऊ में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब प्रदर्शनकारी अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला दहन कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और जलते हुए पुतले को हटाने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक इंस्पेक्टर ने जलता हुआ पुतला प्रदर्शनकारियों से छीन लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए वहां से दौड़ पड़े। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर हलचल मच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना, आग फैलने या कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से रोकना था। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
फिलहाल मामले को लेकर चर्चा जारी है और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस का विषय बना हुआ है।